फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Bar Election : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए 85 फीसदी पड़े वोट

Mon, 30 Jan 2023 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव में ८६०१ मतदाताओं के मुकाबले 86.60 फीसदी ने अपने मतों का प्रयोग किया। कुल 7362 सदस्यों ने अपने मत डाले।
विज्ञापन
Prayagraj News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव में ८६०१ मतदाताओं के मुकाबले 86.60 फीसदी ने अपने मतों का प्रयोग किया। कुल 7362 सदस्यों ने अपने मत डाले। चुनाव समिति ने मतदान के लिए बार एसोसिएशन के कर्मचारियों सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं की मदद ली। वरिष्ठ अधिवक्ताओं, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बूथ बनाए गए थे। शेष सभी अधिवक्ताओं के लिए वर्णानुक्रम से बूथ बनाए गए थे। मतदान हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में बने पंडाल में पुलिस सुरक्षा के साये में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

 

Prayagraj News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी व महेंद्र बहादुर सिंह की चुनाव समिति मंच पर बैठ व्यवस्था की निगरानी व दिशा निर्देश जारी कर रही थी। मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही थी। मतदान स्थल के बाहर प्रत्याशी समर्थकों के साथ अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे। उप चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना एक दिन के विश्राम के बाद एक फरवरी से मतपत्रों की छंटनी के साथ शुरू होगी।

इसके पूर्व मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होना था लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से इसे ४० मिनट देर से शुरू किया गया। दिन चढऩे के साथ ही मतदान करने के लिए सदस्यों की संख्या बढऩे लगी। दोपहर भोजनावकाश केदौरान ज्यादा भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
हवा में उड़ते रहे पंफ्लेट, कार्ड
मतदान के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ हाईकोर्ट परिसर और उसकेबाहर प्रवेश द्वार पर लगी रही। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने के लिए संघर्ष की स्थिति भी बनी। प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान के लिए आग्रह करते नजर आए। इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां, पंपलेट और कार्ड भी मौजूद था। समर्थक मतदाताओं को पंपलेट या फिर कार्ड देकर सूची में अपना नंबर बताते नजर आए। इस दौरान नारेबाजी भी होती रही। समर्थकों की ओर से बार-बार हवा में पफ्लेट और कार्ड हवा में उड़ाते नजर आए। शाम तक परिसर पफ्लेट और कार्ड से पट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें