फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : रेती पर शैय्या दान के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sun, 29 Jan 2023 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अचला सप्तमी पर शनिवार को संगम स्नान और शैय्या दान के लिए संतों-भक्तों और कल्पवासियों का रेला उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों से पहुंचने की वजह से संगम पहुंचने वाले रास्तों पर तांता लग गया। शिविरों में दिन भर शैय्या दान, यज्ञ, आहुतियों की होड़ मची रही।
विज्ञापन
Magh Mela 2023 : अचला सप्तमी पर संगम स्नान के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचला सप्तमी पर शनिवार को संगम स्नान और शैय्या दान के लिए संतों-भक्तों और कल्पवासियों का रेला उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों से पहुंचने की वजह से संगम पहुंचने वाले रास्तों पर तांता लग गया। शिविरों में दिन भर शैय्या दान, यज्ञ, आहुतियों की होड़ मची रही।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में कल्पवासियों ने जप, तप, ध्यान का अनुष्ठान पूरा होने पर शिविरों में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद शैय्या दान किया। शैय्या दान के लिए कल्पवासियों के परिजन सुबह से ही पहुंचने लगे थे। पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शैय्या दान के लिए पहुंचे। इसके साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Magh Mela 2023 : अचला सप्तमी पर संगम स्नान के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतापगढ़ के कोहडौर के बृजेंद्रमणि इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामजीत तिवारी सहित 98 कल्पवासियों ने विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद शैय्या दान किया। यह शैय्या दान सूरज पंडा निशान सफेद पीला झंडा सेक्टर-3 त्रिवेणी मार्ग पर हुआ। शैय्या दान में बेड सहित सभी घरेलू उपयोग की सामग्रियां और खाद्यान्न तीर्थपुरोहितों को दक्षिणा के साथ प्रदान किया गया। भंडारे में बडी संख्या में सगे संबंधी और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रामजीत तिवारी ने बताया कि उनको कल्पवास करते हुए 21 वर्ष हो गया था। इससे पहले बडे़ बाबू बद्री प्रसाद पांडेय, रमानाथ दुबे, विजयनाथ दुबे, संतोष पांडेय, संजय तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, दुर्गविजय तिवारी, दिग्गविजय सहित बडी संख्या में लोग शैय्या दान में शामिल हुए।इसी तरह जगत जायसवाल ने भी सेक्टर तीन में भागवत कथा के साथ ही शैय्या दान कराया। इनके अलावा अन्य कल्पवासियों ने भी अपने शिविर में शैय्यादान और भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें