फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ पाल बोले : पूरे देश में लागू हों मंडल कमीशन की सिफारिशें, एससी-एसटी वर्ग को मिले पूरा हक

Sun, 31 Aug 2025 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव तहसील क्षेत्र के उसरही स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
विज्ञापन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव तहसील क्षेत्र के उसरही स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश। उन्होंने कहा, प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होनी चाहिए और पिछड़ा वर्ग व एससी-एसटी वर्ग का पूरा हक उनकी जनसंख्या के आधार पर मिले।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग के लोगों को उचित सम्मान मिलता रहा है। भाजपा सरकार गरीब एवं मजलूमों के विकास पर ध्यान नहीं दे रही। अपना हक व अधिकार प्राप्त करने के लिए समाज के लोगों को संगठित होकर बसपा के साथ चलना होगा।

उन्होंने बसपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहन मायावती ने दबे-कुचले व गरीबों के हक में कई बड़े फैसले लिए। जिससे उनका जीवन स्तर पहले की अपेक्षा बेहतर हुआ। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। हम सब को संगठित होकर सजगता के साथ सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का जिला अध्यक्ष पंकज गौतम समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। बसपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाते हुए जागरूक करना होगा।

इस दौरान इंद्रकेश पाल, रामकुमार गौतम, राम बहादुर मौर्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजक दिलीप पाल रहे। संचालन जिला अध्यक्ष पंकज गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष पाल ने किया। कार्यक्रम समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ थरवई इलाके में पहुंचकर बीते दिन बाढ़ की चपेट में आने से डूबे बहमलपुर गांव निवासी मृतक उत्कर्ष पाल, मनसैता गांव के मृतक राजपाल व पूरन तारा गांव के मृतक अभिषेक गौतम के परिजनों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें