Prayagraj News : विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय केसर भवन में शस्त्र पूजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में शस्त्र पूजन किया गया। यहां मौजूद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान सभी शस्त्रों पर टीका भी लगाया गया। अपनी स्थापना के बाद से ही हर वर्ष विश्व हिंदू परिषद की ओर से हर वर्ष विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन किया जाता है।
दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी विजय दशमी के दिन ही हुई थी इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सुनील सिंह अमित पाठक अश्वनी मिश्रा गौरव जयसवाल आदि मौजूद रहे