फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा बिगाड़ने के लिए हो रही है हिंसा : विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे  

Tue, 25 Feb 2020 05:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मिलिंद परांडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे ने मंगलवार को अलीगढ़ में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में षड्यंत्र पूर्वक भगवान श्री वाल्मीकि मंदिर पर हमले सहित अनेक स्थानों पर हिंसा और आगजनी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में भी कई क्षेत्रों में दंगाइयों द्वारा किए गए पथराव, आगजनी और गोलीबारी में दुर्भाग्य से दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल रतन लाल सहित अनेक हिन्दुओं की नृशंस ह्त्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विहिप उन सभी के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दर्जनों पुलिस कर्मियों व अन्य घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। संविधान की रक्षा करने तथा अहिंसा का ढोंग रचने वाले समाज कंटकों को प्रशासन द्वारा कठोरता से कुचलने की आवश्यकता है।

मिलिंद परांडे ने कहा कि शाहीन बाग के कारण कई दिनों से देश में अव्यवस्था निर्माण हो रहा है तथा अनेक देश विरोधी और भड़काऊ भाषण भी देश भर में दिए जा रहे हैं। वारिस पठान जैसे छुट-भैये नेता हिंदू समाज का अपमान करने वाले बयान दे रहे हैं। मुस्लिम समाज को यह बात गंभीरता से समझनी होगी कि यदि उनका नेतृत्व अराष्ट्रीय व हिंसक प्रवृति के लोगों के हाथ में रहा तो सम्पूर्ण मुस्लिम समाज को उनकी करतूतों के दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे। अत: उन्हें अपना नेतृत्व राष्ट्रीय व अहिंसक प्रवृति के लोगों के हाथ में ही देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जितने भी आतंकियों ने जो सैकड़ों वर्षों से हिंदू समाज पर आक्रमण किया, उन सभी आक्रमणकारियों को परास्त करने या हज़म करने में हिंदू समाज पूर्ण रूप से सक्षम है। इन दिनों भी समाज में अशांति और हिंसा भड़काने का प्रयास बहुत हेतु पूर्वक किया जा रहा है।

ऐसा लगता है कि देश में अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले राजनेता तथा राजनीतिक दलों द्वारा , राष्ट्रपति ट्रंप के प्रवास के दौरान, भारत की प्रतिष्ठा विश्व समुदाय में बिगाड़ने की दृष्टि से, ही यह हिंसा की साजिश की गई है। विश्व हिंदू परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो एक अभिनंदनीय कानून सीएए पारित किया है उससे भारत में आए हुए करोडो हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, शरणार्थीयों की रक्षा होगी और उन्हें भारतीय नागरिकता भी मिलेगी। विश्व हिंदू परिषद भी CAA के बारे में चलाए जा रहे दुष्प्रचार और भ्रांतियों को दूर करने तथा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिलाने में पूर्ण सहयोग करेगी।

श्रीरामजन्मभूमि के मंदिर निर्माण हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद विश्व हिंदू परिषद ने संपूर्ण देश में एक विराट कार्यक्रम की घोषणा की है। 25 मार्च (वर्ष प्रतिपदा) से लेकर 7-8 अप्रेल (हनुमान जयंती) तक देश भर में दो लाख से अधिक गांवों तक जाकर विशाल रथ यात्राओं के माध्यम से श्री रामोत्सव के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हाल ही में विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू समाज को संगठन से जोड़ने  के लिए हितचिंतक अभियान चलाया, जिसमें 30 लाख से अधिक हिंदू संगठन के साथ नए जुड़े हैं। समाज के गरीब और वंचित वर्ग की सहायतार्थ विश्व हिंदू परिषद सम्पूर्ण देश में 1,00,000 से ज्यादा शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण तथा कौशल विकास के क्षेत्र में बृहद सेवा कार्य चला रही है। उत्तर प्रदेश में भी इन सेवा कार्यों के बहु-आयामी विस्तार की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें