धनपालपुर गांव के पास मनसैता नदी के किनारे बृहस्पतिवार देर रात आधा दर्जन लोग बाइक से आए और नदी के किनारे जमीन में दबे खजाने की खोज करने लगे। सभी फावड़े खजाना निकालने के लिए फावड़े से खोदाई करने लगे। देर रात एक ग्रामीण रोज की तरह अपने खेत में छुट्टा पशुओं से फसल की देखभाल करने गया तो उसने नदी के किनारे जलती आग देखी।
बहरिया थाना क्षेत्र के धनपालपुर गांव के सामने मनसैता नदी के तट पर जमीन में दबा खजाना खोदने आए तांत्रिक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके अन्य साथी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
धनपालपुर गांव के पास मनसैता नदी के किनारे बृहस्पतिवार देर रात आधा दर्जन लोग बाइक से आए और नदी के किनारे जमीन में दबे खजाने की खोज करने लगे। सभी फावड़े खजाना निकालने के लिए फावड़े से खोदाई करने लगे। देर रात एक ग्रामीण रोज की तरह अपने खेत में छुट्टा पशुओं से फसल की देखभाल करने गया तो उसने नदी के किनारे जलती आग देखी। उसने वापस आकर गांव के लोगों को बताया। उसकी बात सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कुछ लोग जमीन की खोदाई कर रहे थे। ग्रामीणों को पास आते देखकर खजाना खोद रहे लोग हवाई फायरिंग करने लगे।
आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तांत्रिक समेत तीनों बाइक सौंप दी गई। सुबह होने पर यह घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां माला, फूल, नारियल, दूध, बतासा और हवन सामग्री के साथ पूजा पाठ करने के बाद लगभग 10 फीट तक गड्ढा खोदा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए तांत्रिक ने बताया कि उनको नदी के किनारे खजाना दबा होने की जानकारी मिली थी। जिसको निकाले के लिए रात में खोदाई जा रही थी।