फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतिमा खंडित होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 29 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दशवार गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने का वीडियो वायरल होने पर बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए। 14 अप्रैल को स्थापित की गई प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। इस दौरान मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मांडा ने बताया कि खंडित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाने की व्यवस्था की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गड्ढा होने और उसमें पानी भरे होने के कारण जमीन धंसने से प्रतिमा रात में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई होगी। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। संवाद


नाबालिग को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी पंकज बिंद किशोरी को भगा ले गया है। युवक के अनुसार, बहन के बारे में जानकारी लेने जब वह आरोपी के घर पहुंचा, तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें