खीरी में बस और डंफर की भिड़ंत की फोटो
लाल तारा पुलिस बूथ के पास बृहस्पतिवार सुबह डंपर एवं बस की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सुबह करीब नाै बजे खीरी की ओर से प्रयागराज जा रही बस और कोहड़ार की ओर से आ रहे डंपर की भिड़ंत हो गई। इस दाैरान बस में सवार पूजा केसरवानी पत्नी विनोद केसरवानी, अखिलेश चंद्र मिश्रा निवासी ग्राम खीरी, बबलू आदिवासी निवासी ग्राम कौहट, ललिता सिंह पत्नी संजय सिंह निवासी ढेरहन थाना खीरी, सूरज शुक्ला निवासी ग्राम पुरा दत्तू थाना खीरी, गौरी शंकर पुत्र नरेंद्र कुशवाहा ग्राम डीही थाना चाकघाट रीवा मध्य प्रदेश और अरविंद कुमार पुत्र राजमणि निवासी सीकी, खीरी घायल हो गए।
वहीं, देवी श्रीवास्तव (40) निवासी ग्राम चौकी सिरसा की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेजा भेजा। वहीं कुछ लोगों को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से थाने ले लाया जा रहा है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।