फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Arrested: शहीद दरोगा अनूप सिंह के पिता ने पुलिस पर उठाई अंगुली, बोले-चाहिए शहादत का बदला

Thu, 09 Jul 2020 09:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले दहशतगर्द विकास दुबे के उज्जैन में मिलने पर घटना में शहीद दरोगा अनूप के पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर अंगुली उठाई है। उनका कहना है कि जब प्रदेश की सीमा सील थी तो विकास दुबे कैसे उज्जैन पहुंच गया। उसके अचानक महाकाल मंदिर में मिलने से पुलिस व सफेदपोश नेताओं का गठजोड़ दिखने लगा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बेटे की शहादत का बदला लेने की गुहार लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ani
कानपुर के चौबेपुर थाना के बिकरू गांव में दहशतगर्द विकास दुबे व उसके साथियों ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया था। शहीद होने वालों में मानधाता थाने के बेलखरी निवासी दरोगा अनूप कुमार सिंह भी शामिल थे। शहीद अनूप सिंह के पिता रमेश बहादुर सिंह को जब विकास दुबे के उज्जैन में पकड़े जाने की खबर मिली तो वह भावुक हो उठे।
विज्ञापन

vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस के आठ जवानों को मौत की नींद सुला दिया गया, ठीक उसी तरह दहशतगर्द विकास दुबे का भी इनकाउंटर होना चाहिए।  प्रदेश की सीमा सील होने व पुलिस व एसटीएफ की टीम की तलाश के बीच नाटकीय तरीके से विकास दुबे कैसे मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया। उसने महाकाल मंदिर पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया। प्रदेश की पुलिस उसे बुधवार को नोएडा में खोज रही थी। पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उनका कहना है कि ऐसे शातिर अपराधी का इनकाउंटर होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें