फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय उस्मान चौधरी एनकाउंटर : मुठभेड़ के गवाह पर कातिलाना हमले का प्रयास, बोलेरो की टक्कर से खुद घायल हुआ आरोपी

Wed, 28 Jun 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंगलवार आधी रात हुए इस वारदात में हमलावर राकेश चौधरी खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। राकेश चौधरी के खिलाफ भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में शूटर विजय उस्मान चौधरी एनकाउंटर के गवाह पर रात में हमला किया गया। आरोप है कि कौंधियारा में रात में घर लौट रहे कारोबारी नीरज शुक्ला की बोलेरो रोककर फायरिंग के बाद लूट की कोशिश की गई। एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी के भाई राकेश चौधरी पर हमले का आरोप लगा है।

विज्ञापन


मंगलवार आधी रात हुए इस वारदात में हमलावर राकेश चौधरी खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। राकेश चौधरी के खिलाफ भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह जेल से अदालत लाते समय प्रिजन वैन से कूदकर भागने का भी आरोपी है।

24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या के बाद छह मार्च को एसओजी ने शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को कौंधियारा इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया था। उस मुठभेड़ मामले में नीरज शुक्ला को पुलिस ने गवाह बनाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार की रात में नीरज बोलेरो से घर लौट रहे थे। तभी राकेश और उसके साथियों ने रोकने का प्रयास किया और फायरिंग की। एसीपी कौंधियारा राजीव यादव ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। राकेश चौधरी कुछ समय पहले जेल से छूटा है। आरोप है कि वह एनकाउंटर के गवाह को धमकाने के लिए रास्ते में रोक रहा था तभी बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गया। एफआइआर और घटनाक्रम के अनुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें