फिल्म अभिनेता सलमान खान एवं उसके बाडीगॉर्ड को धमकाने का आरोपी करेली निवासी शेरा का एक वीडियो सोमवार को फिर वायरल हो गया। वीडियो में शेरा खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। करीब आधे मिनट का यह वीडियो दिन भर तमाम व्हाटसएप ग्रुप में तैरता रहा। वीडियो के साथ बताया जा रहा था कि ईद की खुशी में वह खुलेआम फायरिंग कर रहा है लेकिन इंस्पेक्टर करेली विनोद कुमार का कहना है कि यह वीडियो कानपुर का है और काफी पुराना है।