फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Tue, 04 Jun 2019 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव में फूलपुर व इलाहाबाद की सीटों पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी समेत 13 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। इसमें दो जिला उपाध्यक्ष दो महासचिव व नौ ब्लाक अध्यक्ष शामिल हैं। हार के कारणों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने नेताओं पर संगठन की उपेक्षा के आरोप मढ़े। 
विज्ञापन


जीरो रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में हार के कारणों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक आरोप-प्रत्यारोप के बीच शुरू हुई। कई ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों का कहना था कि चुनाव के दौरान संसाधन तक मुहैया नहीं कराए गए। लगातार संगठन की उपेक्षा की जाती रही। इस दौरान हार की जिम्मेदारी लेते हुए जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी के अलावा उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, डॉ. मजहर आलम, जिला महासचिव वीरेंद्र शर्मा, अनिल मिश्रा के अलावा आठ ब्लाक अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया।

समें चाका ब्लाक अध्यक्ष अनवर अली, सैदाबाद के मोहम्मद सलाम,  सह ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, बहादुरपुर ब्लाक अध्यक्ष राम अभिलाष प्रजापति, फूलपुर के ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,  उरवा के विनोद मिश्रा, मऊआइमा के ओमप्रकाश सरोज, जसरा के राहुल त्रिपाठी और करछना के दिनेश सोनी के नाम शामिल हैं। समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, तस्लीम उद्दीन, विनय दुबे, अजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, कामेश्वर सोनकर, वीरेंद्र शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इस दौरान पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की मांग दोहराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें