फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज में चलती मालगाड़ी पर पथराव का वीडियो वायरल, जांच में जुटी आरपीएफ

Mon, 20 Jul 2026 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चलती मालगाड़ी पर पत्थरबाजी का कथित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में कुछ युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन पर पत्थर फेंकने का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती मालगाड़ी पर पत्थरबाजी का कथित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में कुछ युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। इसे रविवार को एक युवक ने एक्स पर पोस्ट कर रेलवे से शिकायत की। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


चर्चा है कि घटना प्रयागराज के अलोपीबाग क्षेत्र की है। यहां ट्रैक किनारे खड़े युवकों ने मालगाड़ी पर पथराव किया। वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मामले की पड़ताल में जुट गई है।

प्रयागराज रामबाग आरपीएफ प्रभारी दयाशंकर यादव के मुताबिक, ओडिशा के एक युवक ने वीडियो साझा कर यह शिकायत दर्ज कराई है, जो पहले भी कई मामलों में शिकायतें कर चुका है। फिलहाल रेलवे प्रशासन इस बात की तस्दीक कर रहा है कि यह वीडियो वाकई अलोपीबाग का ही है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें