पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
सीढ़ियों से उतर रहे लोगों में से कुछ सिर पर लाल रंग की टोपी और गले में समाजवादी पार्टी का झंडा लपेटे भी दिखते हैं। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस आई और इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
इंस्पेक्टर केशव वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वीडियो एक दिन पहले का है। फिलहाल आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो के जरिए पता लगाया जा रहा है कि नोट लेने और बांटने वाले कौन थे। वीडियो में जो भी लोग दिख रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।