फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : 20 फरवरी के बाद पीएम मोदी और अमित शाह आ सकते हैं प्रयागराज 

Sat, 12 Feb 2022 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। चर्चा है कि वह सप्ताह भर के भीतर शहर पश्चिम विधानसभा सीट में सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में भले ही पांचवें चरण में विधानसभा चुनाव हों, लेकिन नामांकन के बाद सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पहले चरण का चुनाव होने के बाद स्थानीय नेताओं ने प्रयागराज में चुनाव प्रचार को रफ्तार देने के लिए स्टार प्रचारकों की मांग शुरू कर दी है।

विज्ञापन




चर्चा है कि 20 फरवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व सीएम मायावती और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी डिमांड बनी हुई है।


 
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। चर्चा है कि वह सप्ताह भर के भीतर शहर पश्चिम विधानसभा सीट में सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी प्रयागराज की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम करवाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

पीएम मोदी की है सर्वाधिक डिमांड

अपना दल की अनुप्रिया एस का भी सप्ताह भर के भीतर प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। भाजपा की ओर से  सर्वाधिक डिमांड पीएम मोदी की है। पीएम मोदी के लिए यहां एक बड़ी सभा करवाने की तैयारी है। परेड ग्राउंड को उनकी सभा के लिए मुफीद माना जा रहा है। इसी तरह गृहमंत्री अमित शाह शहर उत्तरी से शहर दक्षिण विधानसभा तक रोड शो एवं पश्चिम में एक चुनावी सभा 20 फरवरी के बाद कर सकते हैं।
विज्ञापन

20 फरवरी को बाद हो सकता है प्रियंका का रोड शो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गंगापार में एक सभा और सीएम योगी की यमुनापार के साथ शहर में एक सभा करवाने की तैयारी की जा रही है। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। प्रयागराज की सभी विधानसभा में उनकी एवं डिंपल यादव की डिमांड है।



उनके चाचा शिवपाल यादव भी यहां आ सकते हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी यहां एक बड़ी चुनावी सभा 25 फरवरी के पहले कर सकती हैं। इसी तरह कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का संगम नगरी में 20 फरवरी के बाद रोड शो हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें