फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर एक महिला द्वारा रेलकर्मी को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल, मामले की जांच शुरू

Sun, 28 May 2023 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन की लोको लॉबी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने पहुंचकर मुख्य कार्यालय अधीिक्षक पद पर तैनात रेलकर्मी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। रेलवे अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी को जांच करने का निर्देश दिया है। दफ्तर में कर्मचारी की पिटाई को अधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा माना है। 
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन की लोको लॉबी में एक महिला द्वारा रेलकर्मी को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो शुक्रवार 26 मई की दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला द्वारा रेलकर्मी पर दो-दो पत्नी रखने और खर्च देने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि रेलकर्मी को पीटने वाली महिला उसकी पत्नी है। दोनों ही पिछले कई वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं।प्रयागराज जंक्शन की लोको लॉबी में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात रेलकर्मी से हुई मारपीट का वीडियो रेलवे अफसरों को भी मिला।

ऑन ड्यूटी रेलकर्मी को पीटने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले को रेलवे अफसरों ने भी गंभीरता से लिया है। घटना के बाद जंक्शन के क्रू नियंत्रक की ओर से जीआरपी और आरपीएफ को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उधर इस मामले की जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में मालूम पड़ा है कि दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। साथ ही रेलकर्मी द्वारा कोर्ट के निर्देश पर महिला को भरण-पोषण के लिए पैसे भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मारपीट आदि के दूसरे मुकदमे पहले से चल रहे हैं। उधर उक्त घटना को लेकर महिला के पुत्र ने जीआरपी में शिकायत भी की है। उसने रेलकर्मी को खुद का पिता बताया है और यह भी लिखा है कि उन्होंने उसकी मां को गंदे तरीके से छूआ और अश्लीलता भी की।

हालांकि 30 सेकंड के वायरल वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है । सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

महिला और रेलकर्मी का अगर पारिवारिक विवाद है तो वह बाहर निपटाना चाहिए। महिला द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया है। ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी पर हमला करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना गंभीर विषय है। इस संबंध में आरपीएफ और जीआरपी को कार्रवाई के लिए कहा गया है। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल एनसीआर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें