फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बाहुबली अतीक सहित नौ के खिलाफ अपहरण मारपीट मामले में पीड़ित का बयान दर्ज

Mon, 31 Oct 2022 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वादी मुकदमा मो.अशरफ ने एफआईआर में दर्ज कथनों का समर्थन करते हुए कहा, अतीक के इशारे पर उसके नौ साथियों ने रंगदारी के तौर पर छह लाख रुपये लिए थे। इसमें चार लाख रुपये नकद और एक-एक लाख रुपये के दो चेक थे।
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली अतीक अहमद और उसके नौ गुर्गों के खिलाफ धूमनगंज थाने में चार वर्ष पूर्व दर्ज अपहरण, मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित का बयान दर्ज किया गया। जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेटी कोर्ट में पहुंचकर पीड़ित/वादी मुकदमा ने अपना बयान दर्ज कराया। वादी अधिवक्ता राजेश गुप्ता अदालत में मौजूद थे।

विज्ञापन



वादी मुकदमा मो.अशरफ ने एफआईआर में दर्ज कथनों का समर्थन करते हुए कहा, अतीक के इशारे पर उसके नौ साथियों ने रंगदारी के तौर पर छह लाख रुपये लिए थे। इसमें चार लाख रुपये नकद और एक-एक लाख रुपये के दो चेक थे। इसके अलावा उससे मारपीट और गाली-गलौज भी की थी। वादी का बयान दर्ज होने पर अभियुक्तों की ओर से कोई जिरह नहीं करते हुए स्थगन प्रार्थनापत्र पेश किया गया। साथ ही साक्षी की ओर से अदालत केसमक्ष अर्जी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें