फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बांदा कृषि विवि के कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण, किसानों को दी अहम जानकारी

Sat, 29 Jun 2024 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निरीक्षण करने के बाद बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनपी सिंह ने अपने हाथों से एक पेड़ भी लगाया। कृषि विज्ञान केंद्र के पास कुछ हिस्से की जमीन ऊसर में होने के कारण अच्छी फसल नहीं हो पाती थी। अच्छी फसल कैसे पैदा की जा सके उसके विषय में भी उन्होंने जानकारी दी।
विज्ञापन
बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बहरिया ब्लॉक के ग्राम सभा छाता में बन रहे कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ निदेशक प्रसार डॉ. आनंद सिंह और बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण कुमार भी रहे।
विज्ञापन

 

निरीक्षण करने के बाद कुलपति प्रो. एनपी सिंह ने अपने हाथों से एक पेड़ भी लगाया। कृषि विज्ञान केंद्र के पास कुछ हिस्से की जमीन ऊसर में होने के कारण अच्छी फसल नहीं हो पाती थी। अच्छी फसल कैसे पैदा की जा सके उसके विषय में भी उन्होंने जानकारी दी। जल संरक्षण के लिए किसानों को जागरूक किया और इसके लिए कई जानकारियां भी साझा कीं। वहीं लंबे समय से बने हुए छाता कृषि फार्म प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। इसमें व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया, जिससे ग्रामीणों को और कृषि विज्ञान केंद्र को सुविधा मिल सके। छाता कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को तमाम तरह की जानकारियां समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं। गेहूं उत्पादन, धान उत्पादन में इसके पहले भी जानकारी दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें