फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाएगी विहिप

Sat, 02 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने भी राहत सामग्री जुटाने का फैसला किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौक क्षेत्र से पहले दिन तीन हजार रुपये जुटाए। सोमवार तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान चौक, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज समेत शहर के कारोबारी क्षेत्रों से संगठन नकद राशि, राशन और दवाइयां जुटाकर नेपाल भेजी जाएंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों ने भी धन संग्रह शुरू कर दिया है। यह रकम झंडेवालान के जरिए नेपाल जाएगी।
विज्ञापन


नेपाल में आए भीषण भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की संख्या लाखों में बताई जा रही है। बड़ी आबादी ऐसी है जिस तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है। ऐसे में तिनका-तिनका जोड़कर जुटाई गई राहत सामग्री पीड़ितों के बहुत काम की साबित हो सकती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े नेपाली संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहे हैं। गोरखपुर प्रांत से तमाम कार्यकर्ता भी मदद के लिए नेपाल रवाना किए गए हैं। विहिप की महानगर इकाई ने पहले दिन चमेली बाई धर्मशाला से घंटाघर चौराहे तक दुकानदारों से सहयोग मांगा। महानगर संगठन मंत्री अमित पाठक के मुताबिक सोमवार तक जुटाई गई रकम और अन्य सामग्री नेपाल भेजी जाएगी।

उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्थानीय 150 शाखाओं को सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन, विद्या भारती, चार्टर्ड एकाउंटेंट व डॉक्टरों से जुड़े संघ ने भी राहत जुटाने का काम शुरू किया है। हाईकोर्ट की अधिवक्ता परिषद ने एक लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य बनाया है। विभाग प्रचारक मनोज के अनुसार संघ के सिविल लाइंस कार्यालय में भी एक काउंटर खोला गया है। कोई भी व्यक्ति यहां मदद राशि दे सकता है। सभी संगठनों की ओर से जुटाई गई सहायता राशि दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के जरिए ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें