फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलरी नहीं लेते वरुण गांधी, उस रकम से करते हैं किसानों की मदद

Tue, 26 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वरूण गांधी
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी 30 अप्रैल को अपने दो दिवसीय दौरे  पर इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में यह उनका पहला इलाहाबाद का दौरा  है। वरुण गांधी यहां जमुनापार की तीन विधानसभा बारा, कोरांव एवं मेजा के कुल तीन किसानों को एक-एक लाख रुपये का चेक देंगे। खास बात यह कि किसानों की आर्थिक मदद वे अपनी सेलरी से करने जा रहे हैं।  
विज्ञापन
बता दें कि सांसद बनने के बाद से वरुण गांधी अपनी सेलरी नहीं ले रहे हैं। ऐसे किसान जो आत्महत्या कर रहे हैं या जिनपर प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी है उनकी मदद वरुण गांधी अपनी सेलरी से करते हैं। सांसद बनने के अपने दूसरे कार्यकाल में भी उन्होंने अब तक सेलरी नहीं ली है। अपनी सेलरी से वे अब तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी आदि जिलों के कई किसानों की मदद कर चुके हैं। इसी क्रम में वे इलाहाबाद के यमुनापार की बारा, कोरांव एवं मेजा विधानसभा सीट के एक-एक किसान को एक मई को चेक देंगे। वरुण गांधी 30 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाहाबाद पहुंचेंगे।
    यहां सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम तय है। शाम को वह प्रयाग संगीत समिति में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार एक मई को वे सुबह 7.15 बजे एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा के मीरापुर स्थित आवास जाएंगे। सुबह नौ बजे वे नैनी जेल में बंद पूर्व विधायक उदयभान करवरिया से मुलाकात करेंगे। अभी हाल ही में पूर्व विधायक करवारिया की मां की मौत के बाद वरुण गांधी अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगे। मुलाकात के वे बारा विधानसभा के शिवराजपुर, कोरांव विधानसभा के गोपाल इंटर कालेज एवं मेजा विधानसभा के शिववंश का पुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को चेक देंगे। उनके पॉलटिकल सचिव नसीब सिंह ने बताया कि वरुण गांधी एक मई की रात दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें