फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, मेरठ का दबदबा

Thu, 05 Nov 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। केपी मैदान पर खेली जा रही 61वीं प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए सात मैचों में वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और मेरठ का दबदबा रहा, जबकि झांसी और सहारनपुर मंडल की टीम न आने से कानपुर मंडल की टीम को अगले चक्र में प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन के मैचों में वाराणसी ने देवीपाटन को 38 रनों से, वाराणसी ने मेरठ को 82 रनों से, गोरखपुर ने बरेली को 89 रनों से, इलाहाबाद ने बस्ती को 51 रनों से, इलाहाबाद ने अलीगढ़ को 176 रनों से, मेरठ ने गोरखपुर को सात रनों से मात दी। यह प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई है। प्रतियोगिता के पहले दिन 14 मैच खेले गए थे। इसका उद्घाटन अपर महाधिवक्ता सीवी यादव ने किया था। पहले दिन सैफई, मेरठ, आजमगढ़, कानपुर विजयी हुई थीं।

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर खेली जा रही स्व. कुंवर आंनद सिंह एवं इदरीश अहमद मेमोरियल प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और आगरा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला गोल 29वें मिनट में सैफई के अभिषेक ने किया। दूसरे हॉफ में सैफई के विशांत ने एक और गोल दागकर टीम को जीरो-दो की बढ़त दिला दी। जवाब में आगरा की टीम कई प्रयासों के बाद एक ही गोल कर सकी। आगरा की ओर से खलील अबरार ने एक गोल दागे। अंत में सैफई विजेता बना।

दूसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं एजीयूपी के बीच हुआ। इस मैच के पहले हॉफ तक एक भी गोल नहीं हो सके। दूसरे हाफ के 32वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज के राहुल राजभर, मनीष राजभर, बृजेश राजभर ने एक-एक गोल करके जीरो के मुकाबले अपनी टीम को तीन गोलों से बढ़त दिला दी। एजीयूपी की ओर से गोल दागने के कई प्रयास किए गए लेकिन इमरान के एक गोल के अलावा कोई गोल नहीं हो सका। लखनऊ एक के मुकाबले तीन गोल से विजयी हुआ। बृहस्पतिवार को चार मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें