फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: शुरू हुई गंगा गोमती, पहले दिन 82 यात्री हुए रवाना

Tue, 15 Jun 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • लखनऊ से सोमवार को शुरू हुआ था संचालन, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ जाने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन गंगा गोमती का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन मंगलवार को 82 यात्रियों को लेकर ट्रेन प्रयागराज संगम से रवाना हुई। हालांकि , लखनऊ से इसका संचालन सोमवार को ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। उसमें गंगा गोमती भी शामिल रही। यह ट्रेन प्रयागराज संगम से सुबह 5.40 बजे रवाना होती है। वहीं लखनऊ से शाम को करीब पौने छह बजे चलती है। ऐसे में प्रयागराज या लखनऊ किसी काम से आने-जाने वालों के लिए यह ट्रेन सबसे मुफीद है। ऐसे में इसका दोबारा संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिली है। यहां से ट्रेन सुबह 5:40 बजे रवाना हुई। पहले दिन संगम से 82 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 75 यात्रियों ने जीएस और सात यात्रियों ने एसी चेयर कोच में रिजर्वेशन कराया था। रास्ते में कई ठहराव वाले स्टेशनों से भी लोगों ने यात्रा की।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें