फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वंदे मातरम’ लिखकर छाप छोड़ गए मोदी

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
अमित सरन, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मोदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की रात सर्किट हाउस में बिताई। सर्किट हाउस में पूरा स्टाफ व्यवहार कुशल मोदी का मुरीद हो गया। हमेशा की तरह सोमवार को भी मोदी भोर में ही जाग गए। कुछ देर बगीचे में टहले, योगा और साइकिलिंग की और फिर नाश्ता किया। उनके लिए योग मैट और साइकिल भेजी गई। उन्होंने नाश्ते में इडली, सांभर, पोहा, उपमा और ब्रेड बटर लिया। इससे पहले रात में भी प्रधानमंत्री ने हल्का भोजन किया।  रविवार रात तकरीबन पौने दस बजे सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले पीएमओ से संबंधित कई काम निपटाए। इसके बाद ही डिनर किया। रात के भोजन में दाल, रोटी, सब्जी शामिल रही।
विज्ञापन


सर्किट हाउस के जिस वीवीआईपी विजिटर रजिस्टर में तमाम वीवीआईपी के दस्तखत हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी उस पर सबसे पहले वंदे मातरम लिखा, फिर दस्तखत किए।  इस रजिस्टर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, वीपी सिंह, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम समेत कई वीवीआईपी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें