फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विद्यालयों में गूंजा वंदे मातरम, छात्रों ने लिए संकल्प, ज्वाला देवी और जीआईसी में हुआ कार्यक्रम

सार

अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज और ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदे मातरम का गायन व शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में वंदे मातरम गाते शिक्षक और छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज और ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदे मातरम का गायन व शपथ दिलाई गई। साथ ही शपथपत्र भी दिए गए।दोनों विद्यालयों में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग संग सहभागिता की। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा व सतत विकास और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इसके बाद शपथ लेने वाले विद्यार्थियों को शपथ पत्र भी प्रदान किए गए। विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान का भी वितरण किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य केवल वंदे मातरम के सामूहिक गायन तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए जागरूक व सहभागी बनाना भी है।

शिक्षकों ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही सामाजिक सरोकार और नागरिक कर्तव्यों की समझ विकसित करना आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.राकेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक कमल सिंह, आभा मित्तल, संतोष कुमार पांडेय, सरोज दुबे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें