फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 100 मीटर दौड़ में वैभव प्रथम

विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को सम्मानित क़रतीं कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव। फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में वैभव यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कुलसचिव आशीष खरे और डीन अरुण जेटली व एसआई रिजवी ने भी प्रमाण पत्र दिए। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निधि विजेता रहीं। लंबी कूद में कृष्णा गुप्ता और रोशनी ने जीत हासिल की। कबड्डी में कला संकाय की छात्राओं और बालक वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
साइकिलिंग में शिक्षक धनंजय यादव और शीलू ने पहला स्थान प्राप्त किया। शतरंज में बादल और श्वेता सिंह ने भी जीत दर्ज की। कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने खेलों को मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन

सह-खेल निदेशक सर्वश्रेष्ठ धामी ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर जानकारी दी। विश्वविद्यालय ने एसजीपीजीआई लखनऊ से समझौता किया है। इसके तहत खिलाड़ियों को पीजीआई में इलाज में प्राथमिकता मिलेगी और पहले दिन का पूरा खर्च पीजीआई वहन करेगा। खिलाड़ियों को तीन सदनों विज्ञान संकाय (लाल), कला संकाय (नीला) और वाणिज्य व विधि संकाय (पीला) में बांटा गया है। इन सदनों के बीच अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें