फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2021 : यूपीटीईटी के लिए सात अक्तूबर से करें ऑनलाइन आवेदन 

Mon, 04 Oct 2021 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक ही आवेदन में उच्च और प्राथमिक परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन, दोनों के लिए अलग-अलग करना होगा शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम है 26 अक्तूबर, 28 नवंबर को होगी परीक्षा। 
विज्ञापन
uptet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन सात अक्तूबर लिए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 अक्तूबर है,जबकि अभ्यर्थी 26 अक्तूबर तक निर्धारित माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुक्ल जमा कर सकते हैं। पूर्ण रूप से ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र का अभ्यर्थी 27 अक्तूबर तक प्रिंट ले सकते हैं। एक बार आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी कोई परिवर्तन नहीं कर सकते है।
विज्ञापन


आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले अभ्यर्थियों को इस बात को पुष्ट करना होगा कि आवेदन पत्र में भरी गई प्रविष्टियों का मूल अभिलेख से मिलान कर लिया है और फाइनल सेव करने के बाद मुझे कोई परिवर्तन नहीं करना है। परीक्षा 28 नवंबर को होगी। 

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय की ओर से सोमवार को यूपीटीईटी-2021 का विज्ञापन जारी कर दिया है। सात अक्तूबर से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी एक ही आवेदन पत्र में प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन शुल्क दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग देना होगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे माध्यम से किए गए आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरना होगा, अधूरे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। लिहाजा अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतना होगा। किसी भी तरह की त्रुटि आवेदन पत्र में न हो, क्योंकि एक बार फार्म सबमिट करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें