सुयोग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग के 21 पद, सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) आवास एवं शहरी नियोजना के चार, सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) नगर विकास विभाग के दो, सहायक अभियंता (जल)/बी श्रेणी जलकर अभियंता, नगर विकास विभाग के 15, सहायक निदेशक कारखाना, श्रम विभाग के छह, सहायक अभियंता (जल)/बी श्रेणी जलकल अभियंता, नगर विकास विभाग (विशेष चयन) के 17, सहायक अभियंता (सिविल), मंडी परिषद (विशेष चयन) के तीन पद खाली रह गए हैं। सचिव के मुताबिक उत्तर प्रदेश से बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल विशेष अपील पर न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परीक्षा से संबंधित पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक शीघ्र ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।