फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज एक मुकदमा, फिर भी बाज नहीं आ रहे सोशल मीडिया के बयानवीर

Mon, 06 Apr 2020 03:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इस मामले में लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले 6 दिन में ही 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया के बयानवीरों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है।

लॉक डाउन के दौरान सोशल मीडिया पर तमाम तरह की पोस्ट की जा रही है। इसमें बहुत से ऐसे मामले भी हैं जिनमें सोशल मीडिया यूजर्स ओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। कभी किसी धर्म या समुदाय के बारे में और कभी झूठी या अपुष्ट सूचनाएं फैलाई गईं। अफवाहें फैलाने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है तो धर्म या समुदाय के बारे में की गई टिप्पणी से समाज में वैमनस्यता फैलने की भी आशंका है। इसे ही लेकर सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।
 
विज्ञापन

2 of 4
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
पुलिस अफसरों की ओर से कई बार एडवाइजरी भी जारी की गई कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक किया गलत सूचना पोस्ट किए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया का बयान वीर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में पिछले 9 दिनों के अंदर ही ऐसे छह मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें धार्मिक भावनाएं भड़काने, धारा 144 का उल्लंघन आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
सोशल मीडिया - फोटो : demo
पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार इस तरह की शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। इसके बावजूद मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। रोज दर्ज हो रहे मामले 29 मार्च छात्र छात्राओं के लिए बस चलाए जाने संबंधी भ्रामक सूचना पोस्ट किए जाने के आरोप में इविवि छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रिचा सिंह समेत चार नामजद 2 अप्रैल धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी टिप्पणी करने के आरोप में मनीष चंद्र मौर्य और अजीत राजपूत सिंह करणी सेना पर मुकदमा 4 अप्रैल धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कासिम रजा गुड़िया नामक सोशल मीडिया योजना पर मुकदमा 5 अप्रैल करुणा को लेकर समुदाय विशेष के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पटेल सौरभ वर्मा नाम की फेसबुक यूजर पर केस 6 अप्रैल पंथ विशेष और धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शैलेंद्र इंडियन, भीम लहर समय 3 सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ मुकदमा एक में भी नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन

4 of 4
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दर्ज इन मुकदमों में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दरअसल आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की विवेचना इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को करनी होती है। मौजूदा दौर में लाकडाउन के चलते प्रभारियों के पास फिलहाल इतना वक्त नहीं कि वह मुकदमों की विवेचना की ओर ध्यान दे सकें। ऐसे में मामले पेंडिंग पड़े हैं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जल्दी इन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की जाएगी। बृजेश कुमार श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें