प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां वर्तमान में सिविल लाइंस, जीरो रोड, लीडर रोड, प्रयाग, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, लालगंज एवं बादशाहपुर डिपो हैं। इसमें से लालगंज एवं बादशाहपुर डिपो घाटे में चल रहे हैं।
यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन बादशाहपुर और लालगंज डिपो से संचालित रोडवेज बसों का संचालन बंद कर सकता है। घाटे में चल रहे इन दोनों डिपो से रोडवेज ने अब अनुबंधित बसों के संचालन की तैयारी की है। पिछले दिनों ही रोडवेज के प्रबंध निदेशक संजय कुमार की ओर से प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से घाटे में चलने वाले डिपो के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां वर्तमान में सिविल लाइंस, जीरो रोड, लीडर रोड, प्रयाग, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, लालगंज एवं बादशाहपुर डिपो हैं। इसमें से लालगंज एवं बादशाहपुर डिपो घाटे में चल रहे हैं। वहीं सूबे में प्रयागराज के साथ आगरा, कानपुर, अयोध्या एवं आजमगढ़ रीजन भी सर्वाधिक घाटे वाले रीजन में शामिल है। फिलहाल अब घाटे वाले डिपो से रोडवेज की नियमित बसें हटाने की तैयारी की जा रही है।
इसके स्थान पर रोडवेज अनुबंधित बसों का संचालन संबंधित डिपो में करेगा। उधर, प्रयागराज रीजन में 250 अनुबंधित बसों को लगाया जा सकता है। इसके लिए पिछले दिनों ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें सर्वाधिक 45 बसें सिविल लाइंस, 40-40 बसें प्रयाग, जीरो रोड एवं लीडर रोड, 30-30 मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और 15 बसें बादशाहपुर और 10 बसें लालगंज डिपो में लगाई जा सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि घाटे में चलने वाले डिपो की सूची मुख्यालय को भेजी गई है। इसमें बादशाहपुर और लालगंज डिपो के नाम शामिल हैं।