जिला जज संतोष राय ने आरोपित आनंद गिरी से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र के बारे में पूछा तो आनंद गिरि ने जवाब दिया की हमने अपना अधिवक्ता बदल दिया है जो अदालत में मेरी ओर से पैरवी के लिए जो उपस्थित हुए हैं अब वह मेरे अधिवक्ता नही है हमें एक माह का समय दिया जाए जिससे हम अपना अधिवक्ता नियुक्त कर सके जो मेरा पक्ष रख सकें।
महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार चित्रकूट जेल में निरूद्ध आनंद गिरि व नैनी जेल में निरुद्ध हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी को जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जिला जज की अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया।
विज्ञापन
जिला जज संतोष राय ने आरोपित आनंद गिरी से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र के बारे में पूछा तो आनंद गिरि ने जवाब दिया की हमने अपना अधिवक्ता बदल दिया है जो अदालत में मेरी ओर से पैरवी के लिए जो उपस्थित हुए हैं अब वह मेरे अधिवक्ता नही है हमें एक माह का समय दिया जाए जिससे हम अपना अधिवक्ता नियुक्त कर सके जो मेरा पक्ष रख सकें।
आद्या प्रसाद और संदीप की ओर से कोर्ट में कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ जिस पर अदालत ने आरोपितों को अंतिम अवसर देते हुए चार नवंबर की तिथि नियत की और कहा यदि अधिवक्ता नियुक्त नहीं होते तो कोर्ट सरकारी अधिवक्ता नियुक्त कर आरोप तय करने की कार्रवाई पूरी करेगी।