फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जमीन के विवाद से नाराज युवक दूसरी बार टावर पर चढ़ा

Wed, 28 Oct 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के बगदाहा हवासाबाद गांव में आबादी की जमीन के विवाद से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युव
विज्ञापन
आबादी की जमीन का विवाद न सुलझने पर एक युवक मंगलवार को दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना फूलपुर के बगदाहा हवासाबाद गांव में हुई। हंडिया तहसील के घोड़दौली गांव निवासी राजकुमार गुप्ता का पड़ोसी पक्ष से जमीन विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

राजकुमार का आरोप है कि उपजिलाधिकारी हंडिया के आदेश के बाद भी पैमाइश नहीं हुई। विपक्षी पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। राजस्वकर्मियों की हिदायत के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसी विवाद के चलते राजकुमार 16 अक्तूबर को भी टावर पर चढ़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। राजकुमार ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भेजकर जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें