भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनाए गए दिलीप शुक्ला। संवाद
भाजपा नेता दिलीप शुक्ला को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट खुशी जताई। मनूकापूरा के रहने वाले दिलीप शुक्ला ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। इस दौरान सुशील मिश्रा, राजू शुक्ला आदि ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बाबूलाल भवंरा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। बाबूलाल भवंरा ने कहा, पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य, ऋषि प्रजापति, नन्हे विश्वकर्मा, चंद्रसेन यादव, अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष यादव, सुरेंद्र पासी, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनाए गए दिलीप शुक्ला। संवाद