अच्छी वक्ता, डिबेट कमेटी को लीड किया
प्रयागराज में स्कूल और यूनिवर्सिटी के दिनों में उसे डिबेट (भाषण प्रतियोगिताओं) में भाग लेना बहुत पसंद रहा है। प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाली और वर्तमान में प्रदेश के एक जिले में राजपत्रित महिला अधिकारी भी सिविल की तैयारी कर चुकी हैं और वह शक्ति दुबे के जुनून से वाकिफ हैं। उनके मुताबिक प्रयागराज के स्कूल में जब डिबेट कमेटी बनाई गई तो उसको शक्ति ही लीड करती थीं। किसी विषय पर वह लगातार और हर एंगल पर बोल सकती थी, क्योंकि वह जबर्दस्त तैयारी कर लेती थी। स्कूल के दिनों से ही उसका सामान्य ज्ञान और वैश्विक परिवेश के बारे में जानने की इच्छा बहुत रहती थी। तभी तो विज्ञान की छात्रा रही शक्ति ने सिविल सेवा में ऐच्छिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान व इंटरनेशनल रिलेशन जैसे विषय चुने।