सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का क्रम जारी
प्रयागराज। शहर के पुराना कटरा मोहल्ले के रहने वाले और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( एमएनएनआईटी) से 2013 में बीटेक करने वाले मॉज अख्तर ने अपने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में 529 वीं रैंक के साथ सफलता पाई है। मॉज अख्तर ने स्कूली शिक्षा मेरी लूकस स्कूल एवं बीएचएस से पूरी करने के बाद एमएनएनआईटी से बीटेक पूरा करने के बाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2015 परीक्षा में सफलता पाई।
प्राइमरी शिक्षक आशुतोष नंदन को सिविल सेवा में 818 रैंक
प्रयागराज। सोरांव क्षेत्र के उदयचंद पुर , इस्माइलगंज के निवासी और वर्तमान में प्राइमरी शिक्षक आशुतोष नंदन को सिविल सेवा परीक्षा में 818 रैंक मिली है। आशुतोष नंदन के पिता सत्य प्रकाश वर्तमान समय में नोयडा में एडिशनल जिला जज हैं।