UPSC CSE 2025, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 25 मई को 104 केंद्रों पर होगी। इसके लिए 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 41364 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा से दस मिनट पहले आना होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आयुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठित परीक्षा है। परीक्षा की महत्ता एवं संवेदनशीलता का अनुपालन करते हुए प्रत्येक कार्यवाही निर्धारित समय एवं प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ दो - दो सशस्त्र पुलिसकर्मी लगाएं जाएंगे। प्रवेश द्वार पर ही मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। कोई भी अभ्यर्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा कक्ष में मोबाइल , लेजर अथवा संचार विधा के कोई उपकरण नहीं ले जाएंगा।
आयुक्त ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों को परीक्षा के दौरान विद्युत रोस्टिंग से मुक्त रखें जाने का निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री प्राप्त होने पर उन्हें कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। प्रथम पाली के लिए सुबह पांच बजे एवं द्वितीय पाली हेतु पूर्वांह्न दस बजे आयोग के प्रतिनिधि एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय की मौजूदगी में डबल लाक से निकालकर सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा में छह प्रेक्षक की हुई तैनाती
सिविल सेवा परीक्षा में विजय विश्वास पंत आयुक्त प्रयागराज मंडल, ओमप्रकाश राम (आईएएस) सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद , ओमप्रकाश आर्य (आईएएस) सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, नागेंद्र प्रसाद पांडेय (आईएएस) सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, साहब सिंह (आईएएस) सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद और डा. अमित पाल शर्मा (आईएएस) उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण को प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई हैं।