राजर्षि टंडन मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में उपस्थित उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
स्नातक वर्ग में छह टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनमें बीए की सरिता वर्मा और आकृति पटेल, बीकॉम की मरियम खानम शाहिद खान, बीएड (विशिष्ट शिक्षा) के जितेंद्र कुमार जायसवाल, बीएससी की रम्या सिंह और बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन के कुशाग्र सिंह शामिल रहे।
समारोह में विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित खेल, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला व कहानी कथन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय व लोक गायिका मालिनी अवस्थी रहीं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
राजर्षि टंडन मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, कैबिनेट मंत्री नंदी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।