फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीजे बजाने से रोका तो हंगामा, आरोपी को थाने से छुड़ा ले गई भीड़

Sun, 30 Jul 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। कस्बे में शनिवार को ताजिये के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल प्रभारी निरीक्षक चेतराम वर्मा शनिवार को कस्बे से गुजर रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति जुलूस में डीजे बजाता मिला। मना करने पर उसने बंद नहीं किया। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। वह उसे छोड़ने का दबाव बनाने लगे। करीब तीन घंटे तक ताजियेदार थाने में जमे रहे। डीजे बजा रहे व्यक्ति को छुड़ा ले गए। इसके बाद जुलूस शुरू हुआ।
विज्ञापन


कांवडि़ये आक्रोशित
वहीं, नवदिया नहर के पास कांवड़ियों का जत्था अपने निर्धारित मार्ग से जा रहा था। जुलूस की वजह से ग्राम प्रधान ने कांवड़ियों को वापस कराकर सेंथल तिराहे पर ले आए। इस पर कांवड़िये आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कांवड़ियों को दूसरे रास्ते से रवाना किया।



नई परंपरा डालने का आरोप लगाकर हंगामा
नवाबगंज। ईधजागीर गांव के मजरा प्रकाश नगर में पहले से तय रास्ते की जगह दूसरे मार्ग से जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। एक समुदाय ने नई परंपरा बताते हुए जुलूस को आगे जाने से रोक दिया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटाकर जुलूस निकलवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मजरा प्रकाश नगर मिश्रित आबादी का इलाका है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रकाश नगर मोहल्ले की ओर जुलूस का आना तय नहीं था। इसके बाद भी जुलूस इस रास्ते से निकाला जा रहा है। लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरपाल गंगवार कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बल प्रयोग कर नई परंपरा डलवाई है। जुलूस निकालने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 जुलाई को ही प्रशासन को लिखित सूचना दी गई थी कि कुछ लोग नई परंपरा डालने का प्रयास करेंगे। इसके बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि
जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने के लिए कहा था। नई परंपरा डालने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।



नई परंपरा डालने का विरोध
बरेली। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुहर्रम के दौरान कस्बे में नई परंपरा डालने का आरोप लगाकर पुलिस को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला लाइनपार मठिया में एक दुकान में ताजिया रखा गया। इससे पहले इस तरह का आयोजन मोहल्ले में नहीं हुआ। इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फरीदपुर इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि नई परंपरा नहीं डाली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें