अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन संभल जिले के चंदौसी में रविवार 30 जुलाई को आयोजित होगा। इसमें शिरकत करने के लिए प्रयागराज से वैश्य समाज के कई पदाधिकारी शनिवार को रवाना हो गए। पदाधिकारी विजय गुप्ता ने बताया, इस सम्मेलन में वैश्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी विदुप अग्रहरि, सुशांत केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, रोशनी अग्रवाल, अनिकेत जायसवाल आदि व्यापारी नेता शामिल हो रहे हैं।