फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, मैनेजर को पीटा

विज्ञापन
Uproar over death of patient in private hospital, manager beaten - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, मैनेजर को पीटा
विज्ञापन

- गोल्डन कार्ड होने के बाद भी 57 सौ रुपये लेने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिलाधिकारी आवास के समीप स्थित न्यू तेजमति अस्पताल मेें सोमवार की सुबह मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने गोल्डन कार्ड होने के बाद भी अवैध वसूली का आरोप लगाकर अस्पताल के मैनेजर से मारपीट कर तोड़फोड़ की। बाद में अस्पताल के स्टाफ ने तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अस्पताल की निदेशक का कहना है कि मरीज के इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई, बल्कि मरीज के तीमारदारों ने ही अस्पताल के स्टाफ से अभद्रता की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गौरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (55) पुत्र चायना प्रसाद को स्नोफीलिया था। गोल्डन कार्ड बना होने के कारण अनिल अपने पिता दुर्गा का इलाज समदा रोड स्थित न्यू तेजमति अस्पताल में कराता था। शनिवार की रात करीब दस बजे दुर्गा को सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए तेजमति अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल का कहना है कि रविवार की शाम उससे पांच हजार सात सौ रुपये बाहर से दवा मंगाने के नाम पर लिए गए। सोमवार को अस्पताल के मैनेजर ने दवा के लिए फिर छह हजार रुपये मांगे। घरवालों ने पैसा बाद में देने के लिए कहा तो मैनेजर भड़क उठा। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ ने दुर्गा प्रसाद को इंजेक्शन लगाया और साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मैनेजर से मारपीट कर उसके चैंबर में तोड़फोड़ की। बाद में अस्पताल के स्टाफ ने तीमारदारों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर सहित दुर्गा प्रसाद के दामाद राकेश, बेट अनिल व मूलचंद्र को कोतवाली ले गई। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें