Referred girl dies at Dufferin's Children's Hospital overnight, complaint to CM
डफरिन से रात में रेफर बच्ची की चिल्ड्रेन में मौत, सीएम से शिकायत
प्रयागराज। डफरिन अस्पताल से रात में रेफर की गई एक बच्ची की चिल्ड्रेन अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची के पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएम और महानिदेशक स्वास्थ्य से शिकायत की है। स्वयंसेवी संस्था मदर टेरेसा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव इनाम उल्ला खान के मुताबिक 20 दिसंबर 2019 को उनकी पत्नी ने जिला महिला अस्पताल डफरिन में एक बच्ची को जन्म दिया। डफरिन के एनआईसीयू से 22 दिसंबर की रात बच्ची को चिल्ड्रेन अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया। इनाम का आरोप है कि चिल्ड्रेन में रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की लापरवाही से बच्ची की जान चली गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और महानिदेशक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।