फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जबरन परेड में ले जाकर छेड़खानी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को जबरन परेड में ले जाकर छेड़खानी, हंगामा
विज्ञापन

प्रयागराज। बैरहना स्थित परेड ग्राउंड में जबरन युवती को ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की गई। विरोध पर पिटाई भी की गई। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस टेंपो को चौकी उठा लाई लेकिन बाद में युवती ने तहरीर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

धूमनगंज निवासी युवती रविवार रात हनुमान मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे परिचित टेंपो चालक मिल गया। उसने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। हालांकि बहाने से वह उसे घर के बजाय बैरहना स्थित परेड ग्राउंड में ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। जिस पर उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर राहगीर जुटने लगे तो आरोपी चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। पुलिस ने बताया कि युवती ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसे घर भेजवा दिया गया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें