फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा में पूछे गए गलत सवाल, कोर्ट के आदेश पर दी उत्तरकुंजी तो सामने आई गड़बड़ी

Sun, 06 Aug 2023 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 सितंबर 2022 को जारी किया था। सहायक अभियंता के 283 पदों में सामान्य चयन के 271 और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं में गलत सवाल पूछे जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 में एक विषय में पांच सवाल गलत पूछ लिए गए, जिन्हें आयोग ने अब निरस्त कर दिया है। आयोग ने जब हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में एक अभ्यर्थी को अंतिम उत्तरकुंजी उपलब्ध कराई तो प्रश्नपत्र में गलत सवाल पूछे जाने का मामला सामने आया।

विज्ञापन


आयोग ने सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 सितंबर 2022 को जारी किया था। सहायक अभियंता के 283 पदों में सामान्य चयन के 271 और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल थे। इन पदों पर भर्ती के लिए 92787 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, जिनकी लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को आयोजित की गई थी।

इंटरव्यू के बाद एक दिसंबर 2022 को भर्ती का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों को आशंका थी कि परीक्षा में कई सवाल गलत पूछे गए हैं। अभ्यर्थियों ने गलत सवालों पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी और वे चाहते थे कि आयोग अंतिम उत्तरकुंजी शीघ्र जारी करे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आयोग ने अभ्यर्थियों की आपत्तियों का किस तरह निस्तारण किया।

आयोग ने जब अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने में देर की तो अभ्यर्थी अतुल कुमार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल कर दी। अभ्यर्थी ने याचिका के माध्यम से अपने विषय सिविल इंजीनियरिंग की उत्तरकुुंजी की मांग की थी। अभ्यर्थी को कोर्ट से राहत मिलने पर आयोग ने चार अप्रैल 2022 को पारित न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतुल कुमार को उनके विषय सिविल इंजीनियरिंग प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की सीरीज ‘सी’ की उत्तरकुंजी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
 

चयन परिणाम आने के आठ माह बाद आयोग की ओर से अभ्यर्थी को सिविल इंजीनियरिंग विषय की जो अंतिम उत्तरकुंजी उपलब्ध कराई गई है, उनके अनुसार इस विषय की परीक्षा में पांच प्रश्न गलत पूछे गए थे। प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र में कुल 125-125 सवाल पूछे गए थे। प्रथम प्रश्नपत्र में सी-सीरीज की उत्तरकुंजी से सवाल संख्या 22 एवं 97 को हटा (डिलीट) दिया गया है। वहीं, द्वितीय प्रश्नपत्र की सी-सीरीज की उत्तरकुंजी से सवाल संख्या दो, 20 और 65 को डिलीट किया गया है।

इस तरह पहले प्रश्नपत्र से दो और दूसरे प्रश्नपत्र से तीन सवाल हटाए गए हैं। यह तो केवल एक विषय का हाल है। इस परीक्षा के माध्यम से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कृषि अभियंत्रण विषय में भी भर्ती हुई थी। अभ्यर्थियों को आशंका है कि अन्य विषयों में भी गलत प्रश्न पूछे गए हैं और इसी वजह से आयोग अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने में देर कर रहा है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग सभी विषयों की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर शीघ्र जारी करे।

विज्ञापन

एक साल में 180 विशेषज्ञ पैनल से किए जा चुके हैं बाहर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गलत सवाल पूछे जाने के मामले में लगातार सामने आ रहे हैं। पीसीएस की पिछली भर्ती परीक्षाओं की अंतिम उत्तरकुंजी जारी किए जाने के बाद भी गलत सवाल पूछे जाने के मामले सामने आए थे। यही वजह है कि आयोग एक साल के दौरान 180 विशेषज्ञों को बाहर का रास्ता दिखा चुका है। अगस्त 2022 में 80 विशेषज्ञों को पैनल से बाहर किया गया था और कुछ दिनों पहले 100 अन्य विशेषज्ञों को भी पैनल से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें