फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud : फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 12 लाख हड़पे, नौकरी के नाम पर ठगे गए छह बेरोजगाार, पिता-पुत्र समेत तीन नामजद

Sun, 06 Aug 2023 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धर्मप्रकाश ओम गायत्री नगर सादियाबाद कर्नलगंज का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि परिचित सुरेश कुमार निवासी विदा- आसेपुरा, अनंत, सुधा सिंह, सुनीता कुशवाहा, शुभम कुशवाहा व शिवम कुमार कुशवाहा से लेकर 12 लाख रुपये पुरुषोत्तम लाल, उसके बेटे अवकाश व पुष्पेंद्र कुमार को दिए।
विज्ञापन
fraud - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में नौकरी के नाम पर छह बेरोजगारों से 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय से संबद्ध बताकर एक समिति का फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया। सच्चाई सामने आने पर रुपये वापस मांगने पर भुक्तभोगियों काे धमकाया गया। मामले में पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

धर्मप्रकाश ओम गायत्री नगर सादियाबाद कर्नलगंज का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि परिचित सुरेश कुमार निवासी विदा- आसेपुरा, अनंत, सुधा सिंह, सुनीता कुशवाहा, शुभम कुशवाहा व शिवम कुमार कुशवाहा से लेकर 12 लाख रुपये पुरुषोत्तम लाल, उसके बेटे अवकाश व पुष्पेंद्र कुमार को दिए। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ली। शैक्षणिक प्रमाण पत्र व फोटो भी लिए।

विज्ञापन


कुछ दिनों बाद घर पर आकर सभी को नियुक्ति पत्र दिए जो भारतीय ग्रामीण क्षेत्र ग्रामोद्योग विकास समिति, द्वारा सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के नाम से था। जब नियुक्त पत्र लेकर सभी समिति में पहुंचे तो पता चला कि यह फर्जी है। जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे गए तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि जानकारी पर पता चला कि इन लोगों ने काफी लोगों से नौकरी के नाम पर रुपये लिए हैं। इनके खिलाफ थाना थरवई में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 

विज्ञापन

छह महीने तक टरकाती रही पुलिस

वादी का आरोप है कि उसने सात जनवरी को मामले की शिकायत ईश्वर शरण पुलिस चौकी में की। लेकिन चौकी प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर सात जुलाई को तहरीर दी लेकिन चौकी प्रभारी हीलाहवाली करते रहे। इसके बाद मामले की शिकायत जनशिकायत पोर्टल के माध्यम से की। इसके बाद जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें