उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश शासन के अधीन आने वाले उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कीट विज्ञानी श्रेणी-2, मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक मत्स्य, उच्च शिक्षा विभाग में कुलसचिव, भूतत्त्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ, सहायक भू वैज्ञानिक, चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य एलोपैथी, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक समाजशास्त्री, सहायक वास्तुविद नियोजक, उत्तर प्रदेश आयुष विभाग में प्रवक्ता यूनानी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है।
आयोग की ओर से इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा। विज्ञापन जारी होने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2021 रखी गईहै।