कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अनुवादक भर्ती परीक्षा में 89 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र की ओर से रविवार को प्रयागराज के दो केंद्रों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (पेपर-2) परीक्षा-2022 का आयोजन किया गया। इसमें 89.34 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जीजीआईसी और जीसीआई केंद्र में परीक्षा के लिए पंजीकृत 619 अभ्यर्थियों में से 553 परीक्षार्थी शामिल हुए।