फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर मई के अंत तक

Tue, 30 Apr 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक पीसीएस-2019 की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है और न ही आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा के बारे में ही कोई जानकारी है। आयोग मई के अंत तक जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है। कैलेंडर जारी होने के बाद ही परीक्षाओं की तिथियां सामने आएंगी। 

विज्ञापन



अभ्यर्थियों का कहना है कि पीसीएस-2019 और आरओ/एआरओ परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है। परीक्षा तिथि को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है और इस वजह से अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि आयोग जल्द ही जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का वर्ष 2019 का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी करे। आयोग की ओर से अब तक जनवरी से जून तक का पहला अर्धवार्षिक कैलेंडर ही जारी किया गया है। इसमें पीसीएस और आरओ/एआरओ जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल नहीं हैं। 


हालांकि पिछले वर्ष 2018 में आयोग ने जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर 25 मई को जारी किया था लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर अप्रैल में ही जारी हो जाना चाहिए ताकि परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि जुलाई से दिसंबर तक का परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। मई के अंत तक कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें