फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 की उत्तरमाला जारी 

Thu, 09 Dec 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 की उत्तरमाला जारी कर दी। 14 दिसंबर तक अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

यह परीक्षा पांच दिसंबर को हुई थी।

उत्तर माला आयोग की वेबसाइट- http/uppsc.up.nic.in पर जारी की गई है। यह वेबसाइट पर 13 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। उत्तरकुंजी देखने के बाद अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न को लेकर आपत्ति है तो अपना प्रत्यावेदन साक्ष्य सहित दिए गए प्रारूप पर आयोग में अरविंद कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग को भेज सकते हैं।

अथवा आयोग के काउंटर पर 14 दिसंबर सायं पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। बिना साक्ष्य के अपठनीय एवं असंगत साक्ष्य वाले प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें