फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता समाजशास्त्र के दस पदों का रिजल्ट घोषित

विज्ञापन
UPPSC result
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को दो सीधी भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। इनमें शोध विकास एवं प्राधिकरण संस्थान के तहत शोध सहायक/प्राविधिक सहायक (सिविल अभियंत्रण) के बैकलॉग का दिव्यांग के लिए आरक्षित एक पद और समाज कल्याण विभाग के तहत प्रवक्ता समाजशास्त्र के दस पद शामिल हैं, जिनमें पांच पद आरक्षित, तीन पद ओबीसी एवं दो पद एससी के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

शोध सहायक के पद पर मोनित कुमार का चयन हुआ है। इसके लिए सात अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। वहीं, प्रवक्ता समाजशास्त्र के लिए इंटरव्यू दो एवं तीन अगस्त को आयोजित किया गया था। आयोग ने साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी की है, जिनमें योगेंद्र प्रताप सिंह, शिल्पा सक्सेना, गुंजन मिश्रा, राजीव कुमार, अनुपम शुक्ला, मनोज कुमार सरोज, दिनेश कुमार राय, विकास सिंह यादव, जितेंद्र कुमार और शीतल के नाम शामिल हैं। इस भर्ती को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। सचिव जगदीश के अनुसार चयन परिणाम दाखिल की गईं याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें