विभाग व पदों का विवरण जिनके लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी होने की संभावना है-
विभाग/परीक्षा का नाम पद नाम संख्या
सहायक नगर नियोजक परीक्षा - 2023 सहायक नगर नियोजन 24
स्टाफ नर्स परीक्षा -2023 स्टाफ नर्स 2240
स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा -2023 स्टाफ नर्स आयुर्वेद 300
भूतत्व एवं खनिकर्म सहायक रसायनज्ञ 02
उप्र आयुष (होम्योपैथी) होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी 54
उप्र आयुष (होम्योपैथी) होम्योपैथिक प्रोफेसर 27
प्रशिक्षण प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान उप निदेशक 01
आरओ-एआरओ समेत अन्य बड़ी भर्तियां भी जल्द
लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को जल्द ही बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं। आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा, अपर निजी सचिव परीक्षा, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा समेत अन्य भर्तियों को करने की घोषणा की गई है। इनके जल्द ही विज्ञापन निकाले जाएंगे। आयोग ने आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने इन पदों का विज्ञापन निकाले जाने से पहले प्रतियोगियों को इसकी प्रक्रिया पूरी कर ओटीआर नंबर प्राप्त कर लेने के लिए कहा है, जिससे इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
दो पदों के लिए साक्षात्कार अगले महीने
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयुष विभाग में प्रोफेसर संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत व चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य केमिस्ट के एक-एक पदों के लिए साक्षात्कार की घोषणा की है।
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 13 को
लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग, डेयरी इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 13 अगस्त को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रयागराज और लखनऊ में परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से व दिन में दो बजे से होगी।