प्रवक्ता कंप्यूटर के 11 पदों का परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता कंप्यूटर के 11 पद (4 पद अनारक्षित 05 पद ओबीसी, 02एससी, 02 महिला) पर सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसके लिए 23 और 24 मई को साक्षात्कार हुआ था। साक्षात्कार के आधार पर अनिल कुमार गुप्ता, मारिया इदरीस, सचिन कुमार वर्मा, तरुणा, निहारिका श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, शैलेंद्र पुश्किन, सोनल, पुष्पेंद्र कुमार यादव, अनुराग यादव और शालिनी नाथ का अंतिम रूप से चयन हुआ है।
कर्मशाला अनुदेशक लौहकला और मशीन माप के साक्षात्कार की तिथि घोषित
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक लौहकला और कर्मशाला अनुदेशक मशीन माप के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। कर्मशाला अनुदेशक लौहकला का साक्षात्कार 02 जून को होगा। इसमें कुल छह पद हैं। वहीं कर्मशाला अनुदेशक मशीन माप तीन, चार, छह और सात जून को होगा। इसमें कुल 25 पद हैं। साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।